शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दुआ की जरूरत : इरफान अंसारी

 

  • झारखंड के शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- रखी जा रही नजर...

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली  पर रखा गया है। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में 2 अगस्त से इलाज चल रहा है। 

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शिक्षा मंत्री की तबीयत का अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक है। उनकी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हेल्थ मिनिस्टर होने के नाते मैं लगातार अपडेट लें रहा हूं। 

उनका ब्रेन काम नहीं कर रहा है। स्पेशलिस्ट डॉक्टर की टीम की निगरानी में इलाज चल रहा है। यूएस के बेस्ट न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अशरफ से भी संपर्क साधा गया है। उन्होंने कहा कि रविवार को शिक्षा मंत्री का एप्रिया टेस्ट होगा, तब मस्तिक की स्थिति स्पष्ट होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse