टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के प्रशस्त प्रांगण में सोमवार को आधार कार्ड शिविर लगाया गया। उक्त शिविर में हजारों विद्यार्थी उनके अभिभावक, शिक्षक तथा शिक्षिकाओं के आधार कार्ड में भूल सुधार किया गया और जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं थे, उनके नये आधार कार्ड भी बनाये गये। उक्त शिविर प्रात: 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक लगाया गया।
अभिभावकों ने शिविर के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है। इससे उनकी बड़ी समस्या का समाधान हो गया, क्योंकि आधार कार्ड में गड़बड़ी होने से अनेक कामों में व्यवधान पड़ जाता है। उन्होंने प्राचार्य महोदय के प्रति आभार जताया।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने भी इस आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक छत के नीचे इतने लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाना खुशी देनेवाली बात है। उन्होंने आधारकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर विद्यालय परिवार की मदद की इसके लिए उन्हें धन्यवाद तथा साधुवाद। सबको अपना आधार कार्ड दुरुस्त रखना चाहिए ताकि भविष्य में भी सब काम ठीक से होता रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse