गुरुजी के निधन पर पंजाबी हिंदू बिरादरी ने जताया शोक

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड आंदोलन के प्रणेता, जननायक, दिशोम गुरु, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन पर पंजाबी हिंदू बिरादरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पंजाबी भवन में आयोजित एक आपात बैठक में उनके निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर झारखंड निर्माण में उनके द्वारा दी गई कुर्बानियों को भी याद किया गया। 

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुधीर उग्गल ने की। बैठक में राजेश मेहरा, रणदीप आनंद, राजेश खन्ना, मुकुल  तनेजा, अरुण चावला, अशोक माकन, रवि पराशर, हरगोविंद गिरधर, विकास चावला, राकेश गिरधर, अमिताभ कत्याल, प्रवीण मग्गो, राकेश शर्मा, दीपक खोसला, अमित कुमार, बंटी जुल्का, शिव स्याल काका, आरके जुल्का आदि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse