जेसीआई रांची ने लगायी साइबर क्राइम पर बड़ी घात

 

टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची ने साइबर क्राइम को रोकने और आम नागरिकों के बीच साइबर क्राइम के प्रति सतर्क रहने के लिए अपने कार्यालय में एक विशेष ट्रेनिंग का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य प्राध्यापक रहे संदीप सेनगुप्ता, इंडियन स्कूल आॅफ एंटी हैकिंग से और मुख्य अतिथि रहे श्रीराम अग्रवाल, तत्काल पूर्व अध्यक्ष, जेएसी जेसीआई जोन। 

साइबर क्राइम आज के दौर का वो मुखौटा है जिसने ठगी, डकैती और जालसाजी को डिजिटल बना दिया है। हर 10 में से 4 लोग इसका शिकार बन रहे है। फिर भी आम जनता के बीच इससे बचने और सतर्क रहने का उपाय बहुत कम है। जेसीआई रांची ने इस मुश्किल से सतर्क रहने के प्रयास को मजबूत करने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया। इस विशेष कार्यशाला में पासवर्ड मैनेजमेंट, क्रेडिट कार्ड आॅथेंटिकेशन, आधार व बायोमेट्रिक लॉक, डार्क वेब, कॉल स्पूफिंग, ओटीपी प्रोटेक्शन, टू फैक्टर आॅथेंटिकेशन से जुड़े काफी तरीके बताए गए।  

कार्यक्रम का सकुशल संचालन जेसी प्रवीण अग्रवाल व विवेक मुरारका ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतीक जैन, अभिषेक केडिया, राखी जैन, मनीष रामसिसरिया, मोहित वर्मा, प्रशांत पाटोदिया, आदित्य जालान, तरुण अग्रवाल, रिशव जैन, अनिल अग्रवाल, दीपक पटेल, केतुल पटेल, निशांत मोदी, सौरभ टांटिया, अग्निश मित्रा, अभिनव गर्ग, ऋतिक राज, मयंक चौधरी, सृजन हेतंसरिया, प्रवीण अग्रवाल, अमन पोद्दार, रवि समोता, उदित तुलस्यान, अभिषेक जैन व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse