टीम एबीएन, रांची। झारखंड आंदोलन के प्रणेता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन के निधन से हम सभी स्तब्ध और शोकाकुल हैं।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिबू सोरेन एक सशक्त जमीनी नेतृत्व थे जो सच्चे अर्थ में आदिवासी अधिकारों, जल जंगल जमीन के लिए संघर्षरत रहे उनका सारा जीवन समाज के उत्थान से जुड़ा रहा ।उनका पूरा जीवन संघर्ष, आदिवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय और झारखंड राज्य की स्थापना को समर्पित रहा।
वे न केवल एक राजनेता, बल्कि जनभावनाओं के प्रतीक, गरीबों–वंचितों की आवाज और झारखंड की आत्मा थे।उनके नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हुआ और उन्होंने तीन बार राज्य की बागडोर संभाली। आज उनका जाना एक युग का अंत है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार व झारखंडवासियों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse