टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा- कृष्ण मंदिर मे वट सावित्री पूजा एवं सोमवती अमावस्या का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर श्री राधा कृष्ण का अलौकिक भव्य श्रृंगार, विशेष पूजा अर्चना, प्रसाद भोग, भजन संध्या एवं सामूहिक महाआरती की गयी।
श्री राज श्याम जी को फल, मेवा, चूरमा, पेड़ा का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार साथ पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गयी। मंदिर में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथ जोड़कर परिवार के सुख शांति समृद्धि के लिए भगवान श्री राधा कृष्ण से प्रार्थना की। सबों ने सामूहिक महाआरती में भाग लिया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया गया।
तत्पश्चात 2 घंटे तक चले भजन- कीर्तन के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी द्वारा गाये मनमोहक सुमधुर भजनों में- कर लो सावित्री पूजा जीने का सहारा है या मैया जी को प्यारा है..., देना हो तो दीजिए जनम-जनम का साथ मेरे सर पर रख दो कान्हा अपने ये दोनों हाथ..., कान्हा ने किया मिस कॉल की राधा बोले हेलो हेलो..., नाचो गाओ खुशी मनाओ झूमो रे सब आज कन्हैया आया है भक्तों के घर आया है... की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रद्धालुओं को खूब झुमाया एवं पूरे मंदिर परिसर को वृंदावन कृष्णमय बना दिया।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने से त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश की कृपा प्राप्त होती है जिससे जीवन में सुख समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि यह महिलाओं के शक्ति समर्पण और प्रेम का भी प्रतीक है।
मौके पर डुंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, संजय सर्राफ, सुनील पोद्दार, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी, मधु जाजोदिया, अंजनी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse