शिशु मंदिर धुर्वा में आवासीय प्रशिक्षण शुरू

 

टीम एबीएन, रांची। दिनांक 25/05/2025 को स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा, रांची में राष्ट्र सेविका समिति, झारखंड प्रांत की 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ऑपरेशन सिंदूरके वीर बलिदानी भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि के साथ हुआ। 

पंद्रह दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में देशभक्ति , राष्ट्रसेवा , नागरिक कर्तव्य , सामाजिक सद्भाव , सामाजिक समरसता , कुशल एवं मंगल संवाद , स्वदेशी उत्पादों के प्रति देशव्यापी जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण सह संवर्धन पर केंद्रित विषय वस्तुओं पर व्यापक चर्चा , विमर्श तथा मंथन होगा ।  

इस भव्य आयोजन के मुख्य वक्ता, राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका, माननीया सुनीता हल्देकर जी ने कहा कि देश, काल एवं परिस्थिति के मद्देनजर समाज को अपने दायित्व एवं कर्तव्य के प्रति सजग , समर्पित , संगठित , तत्पर , तैयार रहने की आवश्यकता है । 

मंगल मिलन एवं सामाजिक समरसता से समाज की ओर से सतत एवं  राष्ट्रोन्मुख गतिविधियां दिखनी चाहिए । आज के उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि जी जो कि आरोग्य भारती के प्रांतीय अध्यक्ष हैं ने उक्त मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के उत्थान में एकजुटता , प्रेम , आपसी सौहार्द एवं समन्वय तथा सहकार की अहम भूमिका है । 

पंद्रह दिनों के इस वर्ग में  अखिल भारतीय स्तर के तीन अधिकारियों की उपस्थिति रहने वाली है। सुश्री सुनीता हल्देकर जी , अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख नीता जी , अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका चित्रा जोशी जी  की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसमें पूरे झारखंड प्रांत से राष्ट्र सेविका  समिति से जुड़ी लगभग 225  बहनें शिक्षार्थी के रूप में हिस्सा ले रही हैं । 

इन पंद्रह दिनों के आवासीय प्रशिक्षण शिविर में शिक्षार्थियों को उनके शारीरिक , मानसिक , बौद्धिक, आध्यात्मिक आदि जीवन के सभी पक्षों को सुदृढ़ किया जायेगा , उन्हें राष्ट्रधर्म की शिक्षा दी जायेगी और समाज के लिए जरूरत पड़ने पर हम कैसे सकारात्मक तरीके से शेष समाज हेतु उपयोगी  सिद्ध हो सकें , इस पर तैयारी कराई जाएगी ।

 लगभग 10 से 12 शिक्षिकाएं व प्रांत स्तर की लगभग सात अधिकारीगण भी पूरे प्रशिक्षण शिविर के दौरान यहां रहेंगी ।असम प्रांत की प्रचारिका एवं उत्तर पूर्व क्षेत्र की  संपर्क प्रमुख पदमा देवी जी भी पहुंच चुकी हैं ।  15 दिनों तक समिति शिक्षा वर्ग में में उनका महत्वपूर्ण मार्गदर्शन  सबको प्राप्त होगा । प्रांत स्तर से जिन अधिकारियों के जिम्मे पूरी आयोजन व्यवस्था होगी।

उनमें प्रमुख हैं उषा सिंह (प्रांत संचालिका), शारदा गुप्ता (प्रांत कार्यवाहिका) , डॉ त्रिपुरा दास जी (प्रांत सह कार्यवाहिका ), श्रीमती निर्मला सिंह जी ( प्रांत संपर्क प्रमुख),श्रीमती पूनम सिंह,  श्रीमती माला सिन्हा, डॉ. जिज्ञासा ओझा, इंदु झा, शालिनी सचदेव, श्रीमती रीता सिंह, मृदुला चौरासिया, ग़निता झा, ममता त्रिपाठी हैं। पूरे वर्ग में वर्गाधिकारी के रूप में श्रीमती  जामवंती मिश्रा जी(प्रान्त बौद्धिक प्रमुख) उपस्थित रहेंगी। 

 यह प्रशिक्षण शिविर दिनांक 25 मई से शुरू होकर 08जून तक चलेगा।  दिनांक 06 जून को समिति द्वारा नगर में पद संचलन आयोजित है , जिसमें सम्पूर्ण गणवेश में बहने  शोभायात्रा  के रूप  में  नगर में राष्ट्र सेविका समिति का ध्वज के साथ भ्रमण करेंगी। दिनांक 8 जून को शिविर की समापन तिथि तय है। उक्त जानकारी राष्ट्र सेविका समिति के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ जिज्ञासा ओझा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse