जेसीआई रांची ने खेला रांची जिमखाना क्लब के साथ फ्रेंडली क्रिकेट मैच

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जेसीआई रांची और रांची जिमखाना क्लब के बीच आर.जी.सी. क्रिकेट ग्राउंड में एक फ्रेंडली मैच खेला गया जिसमें आर.जी.सी 11 की टीम ने 21 रनों से जीत दर्ज की।  आर.जी.सी. ने कुल 3 विकेट खो कर 16 ओवर में 184 रन बनाए, वहीं जेसीआई ने 6 विकेट खो कर 16 ओवर में 163 रन बनाए।

बेस्ट बल्लेबाज का खिताब अखिल टीकमणि 44 गेंद में 106 रन, बेस्ट गेंदबाज का यश किंगर व दीपक पटेल को और मैन ऑफ मैच का खिताब अखिल टीकमणि को दिया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन जेसी तपिश केडिया ने कुशलता से किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन, सनी केडिया, संदीप खेमका, संजय शर्मा, मोहित वर्मा, सुशील केडिया व अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता जेसी आदित्य जालान ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse