एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि तेतुलमारी क्षेत्र में दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है कोयला का अवैध कारोबार , डंके की चोट पर सिंह, पासी ओर यादव सुरंग बनरा कर चला रहे है कोयला का अवैध माइनिंग नहीं थम रहा कोयला का अवैध कारोबार।
वही दूसरी ओर कोढ़ीया हॉस्पिटल के पीछे बाउंड्री वॉल में दिन के उजाले में अवैध कारोबार जारी है बड़ी गाड़ियां में अवैध कोयला लोड कर रात में भट्टे ओर मंडियों में भेजा रहा है ओर इस अवैध कारोबार में संलिप्त ( मुखिया) का नाम सामने आ रहा है लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई तक नहीं हो रहा है।
आश्चर्य की यह बात है कि सीआईएफ उस रस्ते से जाना जाना भी करते है लेकिन फिर भी नहीं हो रहा कोई कार्रवाई, ओर ऐसे ऐसे कोयला तस्करों के वजह से ही जहां ताहा सुरंग बनाकर अवैध कारोबार करते है जिसके वजह से भू धसान होती है ओर बड़े बड़े दुर्घटना घटती है।
ऐसे कोयला तस्करों के वजह से ही थाना प्रभारी महोदय ओर धनबाद के एस एस पी महोदय का छवि धूमिल होता है आपसे अनुरोध है कि अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse