पलामू उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, एसडीजी के संकेतकों पर हुई चर्चा

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में जिले के सतत विकास लक्ष्य को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीजी के संकेतकों पर चर्चा की गयी। 

उपायुक्त शशि रंजन ने शिक्षा विभाग से जुड़े संकेतकों पर चर्चा करते हुए शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रवेश कक्षाओं में बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने को लेकर प्रधानाध्यापकों की बैठक बुलाने का निर्देश दिया। 

वहीं समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का नामांकन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि का डेटा संग्रह का निर्देश दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के इंडिकेटरों पर चर्चा की। 

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा संग्रह डाटा का सही से मिलान करने एवं वास्तविक डेटा की प्रविष्टि करते हुए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, नगर आयुक्त जावेद हुसैन सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse