टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 को संध्या 6:30 बजे बड़ागांई, पारटांड़ में शोभानंद आशीर्वाद कंपलेक्स स्थित शिवम फिटनेस यूनिसेक्स जिम का उद्घाटन डुमरी के विधायक जयराम महतो, कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, विश्व हिंदू परिषद झारखंड-बिहार के सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, संचालक महेश साहू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
मौके पर डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा आज का व्यस्त जीवन में हमारी शारीरिक क्षमता कम होता चला जा रहा है। भाग दौड़ के जीवन में शरीर को फिट रखने के लिए जिम एक अच्छा साधन है। जिम के प्रति युवाओं का झुकाव भी बढ़ता जा रहा है।
कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने कहा शरीर को निरोग रखने के लिए शारीरिक क्षमता के विकास आवश्यक है। शहरी क्षेत्र में जिम एक सुलभ साधन बनता जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में रामदास साहू, डॉ जीवधन प्रसाद, बलित महतो, संजय महतो, हीरालाल महतो, विक्रम कुमार बसरियार, आशीष कुमार, सुरेंद्र महतो, बस कुमार साहू, शिवम साहू सोनू , मोहन महतो, शिवप्रसाद साहू, मुन्नी देवी, शीला देवी, ललिता देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी शिवम फिटनेस यूनिसेक्स जिम बड़ागाँई, पारटांड़, रांची के संचालक महेश साहू (9304446469) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse