टीम एबीएन, रांची। घर में घुस कर लूटपाट के क्रम में घायल टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू साखे टोली निवासी प्रभात कुमार सिन्हा की पत्नी रेणुका सिंह की मौत की गुत्थी सुलझाने में टाटीसिलवे पुलिस अब तक विफल रही है। जिससे एक ओर जहां न्यू साखे टोली वासियों में भय व्याप्त है वहीं गृह स्वामी प्रभात डर के कारण पूरे परिवार के साथ अपना घर ही छोड़ दिया है।
उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी की रात रेणुका सिंह अपनी बेटी के साथ सो रही थी तो घर का ताला तोड़कर तीन लोग उनके घर में घुस गये और मोबाइल समेत घर में रखे कीमती सामान लूट लिये। विरोध करने पर बदमाशो ने दोनों मां बेटी को मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था इसके बाद इलाज के क्रम में 10 मार्च को प्रभात कुमार सिन्हा की पत्नी रेणुका सिंह का निधन हो गया था।
बताया गया की टाटीसिलवे पुलिस के अबतक इस घटना में शामिल लोगों की धर पकड़ नहीं किये जाने से जहां न्यू साखे टोली के लोगों में भय व्याप्त है, वहीं पुलिस के प्रति भारी आक्रोश भी व्याप्त है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse