प्रदेश में खेल सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार : सुदिव्य कुमार

 

मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया खेल परिसरों का निरीक्षण

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार झारखंड के खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग और संसाधन देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सरकार का लक्ष्य है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करें। 

इसी दिशा में खेलकूद, युवा कार्य, कला-संस्कृति और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने गुरुवार को रांची के कई खेल परिसरों का दौरा किया और वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम का निरीक्षण किया और सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। 

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेडियम की सभी जरूरी सुविधाओं को जल्द ठीक किया जाए और जिला प्रशासन से फुटबॉल ग्राउंड का हैंडओवर लेकर तुरंत काम शुरू किया जाए। इसके बाद उन्होंने मोरहाबादी इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का भी दौरा किया और कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा पहले दिए गए निर्देशों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा किया जाए।

मंत्री ने हाई परफॉर्मेंस सेंटर का निरीक्षण कर वहां लगे फिटनेस उपकरणों और तकनीकी सुविधाओं की जांच की और खिलाड़ियों से बातचीत करके उनकी जरूरतों की जानकारी ली। इसके अलावा, मंत्री सुदिव्य कुमार ने खेलगांव परिसर में बने एथलेटिक्स स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम और बैडमिंटन स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse