स्वावलंबी समाज से ही श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण : विनोद बिड़ला

 

  • सामाजिक परिवर्तन में सेवा सारथी की भूमिका : गोपाल शर्मा

टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती, झारखंड के तत्वावधान में तीनदिवसीय सेवा सारथी प्रशिक्षण वर्ग सह स्वरोजगार, स्वावलंबन प्रशिक्षण शिविर रांची के जोन्हा स्थित सेवा धाम में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ता व्यक्तिव विकास,नेतृत्व क्षमता विकास के साथ साथ भिन्न भिन्न प्रकार के घरेलू उद्यम के प्रशिक्षण दिए गए जिसमें सहकार भारती के लक्ष्मण पात्रा द्वारा फिनायल,निमाइल, उजाला-नील निर्माण, हैंड वाश, डिश वाश,फर्स क्लीनर,रुम फ्रेसनर्स,गोबर से दीपक बनाना आदि उद्यमिता के प्रशिक्षण दिया गया।

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी विनोद बिड़ला ने कहा कि पूर्व में हमारा समाज पूर्णतः स्वावलंबी था। हमारे देश के विकास दर को विदेशी आक्रांताओं ने षड्यंत्र के तहत सामाजिक और आर्थिक व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। आज फिर से छोटे छोटे स्वरोजगार स्वावलंबन के प्रशिक्षण देकर सर्व समाज को आत्मनिर्भर बनाकर देश को सर्वश्रेष्ठ बनाना है। आज सेवा भारती अपने वैभवश्री आयाम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को स्वावलंबन प्रशिक्षण देकर उनका आर्थिक सशक्तिकरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,झारखंड के प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने कहा कि समाज को सही मार्ग दिखाना और समाज का सारथी बनना महत्वपूर्ण दायित्व है। सामाजिक परिवर्तन के कार्य में सेवा भारती के सेवा सारथी की प्रमुख भूमिका है। सशक्त नारी तो सशक्त  राष्ट्र  का निर्माण होगा।

त्रिदिवसीय वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह मोहन कच्छप ने संघ के पंच प्रण के विषयों से अवगत कराते हुए कहा कि पर्यावरण, समरसता,नागरिक कर्तव्य,कुटुंब प्रबोधन एवं स्व को बनाए रखने से हमारा भारत सर्वोच्च शिखर पर पहुंचेगा। वर्ग में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व प्रक्रिया पर अरुण झा ने प्रकाश डाला जबकि स्वजीत कुमार ने ऑन लाइन कार्य करने की तकनीकी प्रशिक्षण दिया। 

मौके पर सेवा भारती की महिलाएं स्वनिर्मित स्थिति खाद्यपदार्थ, स्वच्छता आदि के वस्तुओं के विक्रय सह प्रदर्शनी लगाई थीं।प्रशिक्षण वर्ग में 15 जिलों की 130  कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। प्रशिक्षण वर्ग के मध्य अनगड़ा प्रखंड के 25 ग्रामों के चयनित किया स्वास्थ्य रक्षक कार्यकर्ताओं को डॉ मनीष कुमार ने विधवत प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद, ओमप्रकाश केजरीवाल, राधेश्याम अग्रवाल, निर्मला कौर, नंदलाल साहू, शुभेंदु भट्ट, श्याम टोरका, चंदन मिश्र, संजय गोयल, संतोष वर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse