एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी / रांची। रीमिक्स फॉल घूमने आए दो लड़के नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। इनमें एक को गंभीर हालत में बुंडू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जबकि दूसरे लड़के की तलाश जारी थी। बुंडू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती लड़के की मौत हो गयी है, जबकि काफी मशक्कत के बाद फॉल से दूसरे लड़के का शव बरामद किया गया। ये दोनों लड़के सगे भाई थे।
हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोर के साथ पुलिस रीमिक्स फॉल पहुंची और उनकी तलाश में जुट गयी थी, वहीं परिजनों को हादसे की जानकारी दी गयी। खबर मिलते ही परिजन खूंटी पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के नाम शुभम कुमार और राज कुमार हैं। रांची से आठ लड़के कार से खूंटी पहुंचे थे।
रीमिक्स फॉल पहुंचने के बाद लड़के नहाने लगे। इसी दौरान दोनों भाई गहरे पानी में डूब गए। साथियों ने खूंटी की मारंगहादा पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से रीमिक्स फॉल में डूबे दोनों लड़कों की तलाश की गयी।
एक लड़के को फॉल से निकाल लिया गया और उसे बुंडू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जबकि दूसरे लड़के की तलाश गोताखोरों द्वारा की जा रही थी। बाद में दूसरे लड़के का शव बरामद किया गया। दोनों लड़के रांची के कोकर (अयोध्यापुरी) के रहनेवाले थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse