टीम एबीएन, रांची। वर्तमान हेमंत सरकार के शासन व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया उठने लगी है। हत्यारो का मनोबल बढ़ते जा रही है। लगातार आए दिन दिनदहाड़े सरेआम मर्डर की घटनाएं घटित हो रही है।
अपराधी तत्व का मनोबल हाई है, कानून व्यवस्था लाचार है। आम आदमी भयभीत हैं मौत के साए में जी रहें हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने अपने एक्स ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कानून व्यवस्था पर आक्रोश जताया है।
मीडिया वार्ता में कहा की राजधानी रांची में जोरार नामकुम निवासी सोनू मुंडा, पूर्व जिला परिषद कांके सदस्य अनिल महतो और अब पुनः पंडरा के व्यवसायी भुपल साहू का निर्मम हत्या किया गया। यह घटना दिनदहाड़े सरेआम घटित हुई है। भरी भीड़ के बीच अवैध हथियार चमकाते हुए उक्त कृत घटनाओं को अंजाम दी जा रही है। वर्तमान हेमंत सरकार जंगलराज को बढ़ावा दे रही है।
राजधानी रांची में पुलिस प्रशासन केवल अवैध कोयला,बालू,पत्थर खनिज संपदा के ट्रांसपोर्टिंग संरक्षण और तहसीलदारी में व्यस्त है। हमारे संगठन उक्त घटनाओं के खिलाफ सड़क से सदन तक आंदोलित है।
लॉ एंड ऑर्डर के कंट्रोल एवं जनसाधारण की जान माल के रक्षा के लिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse