टीम एबीएन, रांची। एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट की शाखा श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम पुंदाग मे परमहंस स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में आज सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम मे उनकी सेवा करने वाले सेवादार साथियों का शहर के जाने माने न्यूरो सर्जन डॉ एचपी नारायण ने सबों की स्वास्थ्य की संपूर्ण जांच की एवं आवश्यकतानुसार सबको अपनी ओर से नि:शुल्क दवाइयां दी।
डॉ नारायण ने स्वास्थ्य की देखभाल एवं निरोग रहने के सभी को पूर्ण जानकारी दी। जांच के समय डॉ नारायण को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नंद किशोर चौधरी एवं अशोक ठाकुर ने सहयोग किया।
डॉ एचपी नारायण ने आश्रम मे रह रहे लोगों से बातचीत कर संस्था के द्वारा किये जा रहे सेवा के इस महान कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह में 2 रविवार 15 दिनो के अंतराल मे अपना आश्रम आकर सभी के स्वास्थ्य की जांच करेंगे।
उन्होंने आश्रम की साफ सफाई की भी तारीफ की। सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि परम पूज्य गुरुजी स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में पीड़ित मानव सेवा का पावन तीर्थ प्रारंभ होने वाला झारखंड का प्रथम आश्रम है। आश्रम में प्रारंभिक दौर मे ऐसे पुरुष जो अपने जीवनकाल में अपने रिश्तेदारो, परिवारजनों से बिछुड गये हो एवं अस्पतालों, सड़क किनारे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों के आसपास असहाय एवं लाचार स्थिति में पड़े रहते हैं।
उनको स्थानीय प्रशासन और समाज के प्रबुद्धजनों के सहयोग से एक अच्छा जीवन देने की कोशिश की जा रही है। तथा अभी अपना घर आश्रम में 37 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित लोगों की प्रभु सेवा की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse