टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड ताइक्वांडो संघ के द्वारा चतुर्थ वूमेनस ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन रांची के डोरंडा स्थित वाई बीएन स्कूल में किया गया। इस प्रतियोगिता में कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से पांच छात्राओ ने भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों ने बेहतर तकनीक और कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और पदक के रूप में अपने आप को स्थापित किया। पदक लाने वाले में सब-जूनियर वर्ग में अद्विका साहू 18 किलोग्राम वजन में कांस्य पदक, आराध्या सिंह 20 किलोग्राम में रजत पदक, उज्ज्वल कुमारी 20 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, सीनियर वर्ग में अमीशा कुमारी 57 किलोग्राम में रजत पदक प्राप्त किया।
यह जानकारी कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव आकाश चंद्रा ने दी। उन्होंने कहा इस तरह की प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है, बल्कि आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपना बेहतर प्रदर्शन करने हेतु तैयार करती है।
कोडरमा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, सीनियर प्रशिक्षक प्रवीण जोशी, कबड्डी एसोसिएशन के संदीप सिन्हा, वुशु संघ सचिव अमर कुमार के अलावे रिंकी राज, प्रवीण कुमार, शशि सिंह कई खेल संघों, ताइक्वांडो के खिलाड़ियों एवं अभिभावकों ने भी सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
ज्ञात हो कि कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ ने पहली एवं दूसरी वूमेंस ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन कोडरमा में किया था और यह प्रतियोगिता झारखंड संघ के द्वारा हर वर्ष करायी जाती है इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ताइक्वांडो महिला सशक्तिकरण को लेकर है और इस प्रतियोगिता का मुख्य स्लोगन ताइक्वांडो सिखायें, बेटियों को सशक्त बनायें को लेकर किया जाता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse