टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज मास कॉम विभाग में पटकथा लेखन से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार सह संत जेवियर महाविद्यालय रांची के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ कमल बोस मौजूद थे।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ बोस ने कहा कि पटकथा दृश्य और श्रव्य माध्यम को अधिक प्रभावशाली बनाने का तरीका है। रेडियो और टेलीविजन से जो जानकारी प्राप्त करते हैं उसमें पटकथा की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि लिखने के लिए निरंतर पढ़ना जरुरी है।
हर विद्यार्थी में अलग-अलग खूबी होती है, जिस क्षेत्र में रुचि है उसमें निपुण बनो। इल्म के साथ झ्र साथ हुनर का होना भी जरूरी है।
आगे उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास से जीवन के हर अंधेरे को मिटा कर रोशनी ला सकते हैं। पटकथा लेखन से संबंधित प्रश्नोत्तरी भी रखा गया। इस कार्यक्रम में एचओडी प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग, प्रो अनुज कुमार, प्रो संतोष कुमार और मास कॉम के सभी विद्यार्थी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse