टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को बाईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कीं। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे किया गया। राज्यपाल संतोष गंगवार, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और संस्थान के आला अधिकारियों ने मेसरा परिसर में उनको फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
राष्ट्रपति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड आना उनके लिए घर आने जैसा है। उन्होंने संस्थान के शानदार जर्नी के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज बीआईटी मेसरा के शानदार उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है। आज टेक्नोलॉजी ने काफी प्रगति की है।
इसमें सबसे बड़ा परिवर्तन एआई, एनीमेशन जैसी चीजों ने लाया है। विकसित भारत के निर्माण में इसका बड़ा योगदान है। केंद्र सरकार अभी एआई को एकीकृत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। बीआईटी मेसरा ने इससे संबंधित पाठ्यक्रम में शुरू करके बड़ा कदम उठा है, जो खुशी की बात है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का उत्साह और प्रतिबद्धता मील का पत्थर साबित होगा। हमारी बेटियां विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, गणित में पीछे नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि उद्यमियों को पारंपरिक समुदायों के ज्ञान के आधार की अनदेखी नहीं करनी चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse