नेशनल गेम्स : पदक विजेताओं को सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

 

नेशनल गेम्स में झारखंड ने 7 स्वर्ण सहित कुल 25 पदक जीते, सीएम हेमंत ने सभी खिलाड़ियों को दी बधाई 

टीम एबीएन, रांची। 38वें राष्ट्रीय खेलों में झारखंड को 25 पदक मिले हैं। वहीं, इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर खेल एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड के पोस्ट को साझा किया और खिलाड़ियों को बधाई दी। 

झारखंड सरकार खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड सरकार खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को हर संभव समर्थन प्रदान करेगी। वहीं, बता दें कि 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स में झारखंड ने 7 स्वर्ण, 6 रजत और 12 कांस्य सहित कुल 25 पदक जीते। 

झारखंड ने लॉन बॉल में सर्वाधिक 5 स्वर्ण पदक जीते। तीरंदाजी में भी 2 स्वर्ण पदक मिला। तैराकी, वुशु और हॉकी में रजत पदक मिला। गौरतलब है कि गोवा में आयोजित 37वें नेशनल गेम्स में भी झारखंड ने 25 पदक ही जीते थे। नेशनल गेम्स में झारखंड की लॉन बॉल टीम ने 5 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीते। तीरंदाजी में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य मिलाकर 6 पदक जीते। 

मॉडर्न पेंटाथलन में झारखंड के खिलाड़ियों ने 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीता। वुशु में 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 3 पदक मिला। तैराकी में 2 कांस्य और महिला हॉकी में टीम को कांस्य पदक मिला। झारखंड के लिए लॉन बॉल स्पर्धा में लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की, कविता कुमारी और रेशमा कुमारी ने पदक जीता। लॉन बॉल अंडर-25 में बसंती कुमारी ने पदक जीता। लॉन बॉल पुरुष डबल्स में झारखंड के दिनेश कुमार और सुनील बहादुर को पदक मिला। 

लॉन बॉल पुरुष फोर्स स्पर्धा में अभिषेक लकड़ा, वसीम अकरम, आलोक लकड़ा और दिनेश कुमार ने पदक जीता। पुरुष सिंगल्स में सुनील बहादुर ने पदक जीता। तीरंदाजी महिला एकल में पूर्व विश्व चैंपियन दीपिका कुमारी विजेता रहीं। तीरंदाजी पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में गोल्डी मिश्रा, बिष्णु चौधरी, श्रेय भारद्वाज और गुरु चरण बेसरा ने पदक जीता। इन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse