एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला में विभिन्न विभागों द्वारा लगाया गया। स्टॉल के माध्यम से परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। सरिता लकड़ा, माया देवी, रीता देवी, सोनपतिया देवी, सुनीता देवी को अबुआ आवास योजना अंतर्गत चाभी प्रदान किये गये। इसके अलावा मनातू अंचल के 10 लाभुकों को कल्याण विभाग की ओर से सामुदायिक वन पट्टा वितरण किया गया।
साथ ही जिला ग्रामीण विकास शाखा की ओर से सांकेतिक रूप से 6 महिला मेठ को सम्मानित किया गया। वहीं 100 मानव दिवस सृजन करने वाले 8 श्रमिकों को सांकेतिक रूप से सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 बागवानी सखी को सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए बागवानी लेने वाले चयनित एवं स्वीकृत तीन लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।
कृषि विभाग की ओर से कृषिकों को मूंग बीज दिए गए। श्रम आयुक्त कार्यालय की ओर से लगाये गये स्टॉल पर श्रमिक सेफ्टी किट योजना के तहत निबंधित लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार की राशि स्थानांतरित किये गये। जेएसएलपीएस के स्टॉल के माध्यम से 99 सखी मंगल को चक्रीय निधि, 1422 को सामुदायिक निवेश निधि, 15 उत्पादक समूह को कार्यशील पूंजी, एक आजीविका संसाधन केंद्र को स्थापना व्यय एवं कार्यशील पूंजी के तहत लाभ दिए गये।
जेएसएलपीएस के माध्यम से सखी मंडल को 7,76,70,000 रुपये के लाभ से लाभान्वित किया गया। पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों को बकरा एवं शुकर प्रदान किये गये। समाज कल्याण विभाग की ओर से 10 महिलाओं को गोद भराई की रस्में पूरी की गयी।
वहीं पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। पांच लोगों को दिव्यांग यंत्र लिये गये। 10 छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं 2 को कन्यादान योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इसके अलावा अन्य विभागों के स्टॉल के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse