टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज स्वामी विवेकानंद जी को उनकी जयंती के अवसर पर याद किया गया। इस अवसर स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये। विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांतों पर चलने को कहा।
उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी ने विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो में जो वक्तव्य दिया था, उसे बार-बार सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी सदियों तक याद किये जाते रहेंगे। उन्होंने बच्चों से अपनी मेधा विवेकानंद जी की तरह बनाने का आह्वान किया। मौके पर वर्ग नवम और एकादश के बच्चे तथा शिक्षक मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse