झारखंड जिम्नास्टिक टीम ने राष्ट्रीय एरोबिक्स जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप 2024-25 में दो रजत पदक जीते

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड जिम्नास्टिक के लिए यह दोहरी खुशी का अवसर है। राज्य की जिम्नास्टिक टीम ने राष्ट्रीय एरोबिक्स जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीते हैं। ये पदक सीनियर कैटेगरी में जीते गये हैं। इसके अतिरिक्त, ऐरोबिक ग्रुप डांस इवेंट में चौथा स्थान प्राप्त कर टीम ने आगामी 38वें राष्ट्रीय खेल में भाग लेने की पात्रता भी हासिल की है। 

पदक विवरण : 

  1. एरो डांस एरोबिक्स जिम्नास्टिक (रजत पदक) : इस इवेंट में झारखंड टीम के निम्नलिखित सदस्यों ने भाग लिया : विकास कुमार गोप, हेमा कुमारी, चाहत कुमार केरकेट्टा, आयुष कुमार लोहरा, अमित गोप, अनुराग कुमार, टोनी गोपाल, करण कुमार। 
  2. स्टेप अप एरोबिक्स जिम्नास्टिक (रजत पदक) : इस इवेंट में टीम के सदस्य थे : विकास कुमार गोप, हेमा कुमारी, अनुराग कुमार, आयुष कुमार लोहरा, करण कुमार, दीपिका लामा, प्रिया यादव, टोनी गोपाल। 

झारखंड के लिए गर्व का क्षण 

झारखंड जिम्नास्टिक टीम की इस उपलब्धि ने राज्य का मान बढ़ाया है। टीम की इस सफलता पर झारखंड ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष आर. के. आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे सहित झारखंड जिम्नास्टिक संघ के प्रमुख सदस्य तूलिका श्रीवास्तव, गोविंद झा,राजीव रंजन, रंजीता रंजन, मुक्तिलता खेस, शशि भूषण पाण्डेय, राकेश कुमार, और खेल विभाग के सचिव मनोज कुमार, निदेशक खेल संदीप कुमार, एवं जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार ने विजेताओं को बधाई दी है।

कोचिंग टीम का विशेष योगदान 

टीम की सफलता में कोच तूलिका श्रीवास्तव,विकास गोप, दीपक साहु,का विशेष योगदान रहा है। झारखंड की यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse