झारखंड : आंशिक बादलों के कारण ठंड से मामूली राहत

 

झारखंड के कई जिलों में आंशिक बादल, ठंड से मिल सकती है थोड़ी राहत!

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मौसम का मिजाज में थोड़ी तब्दीली देखी जा रही है। सोमवार के प्रदेश के कई जिलों में घने और आंशिक कोहरे के साथ दिन की शुरूआत होने की संभावना है। इसके साथ ही आगामी दो से तीन दिनों में तापमान के और गिरने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जतायी गयी है।

मौसम केंद्र रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। अगले 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान में 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। उसके बाद अगले तीन दिनों तक पारा 02 से 03 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। 13 जनवरी 2025 को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे या धुंध बनने की प्रबल संभावना है। दिन चढ़ने के बाद आंशिक बदला छाये रहने की भी संभावना है। 

14 जनवरी 2025 को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे या धुंध बनने के बाद आसमान साफ हो जायेगा। 15 से 18 जनवरी तक के मौसम पूवार्नुमान ने सुबह में कोहरे बनने के बाद आसमान में आंशिक बादल बनने की संभावना मौसम केंद्र ने व्यक्त की है। इस दौरान रांची और आसपास का तापमान 12 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गयी है। 

इससे पहले रविवार के दिन कई इलाकों में कोहरे की स्थिति देखी गयी। को ज्यादातर जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ साथ आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। आसमान में आंशिक बादल बनने की वजह से शनिवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse