टीम एबीएन, रांची। झारखंड के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हेमंत सोरेन सरकार 5 लाख स्टूडेंट्स को साइकिल देने जा रही है। आठवीं कक्षा के 5 लाख छात्र-छात्राओं को साइकिल मिलेगी। अप्रैल 2025 में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने के बाद मई में साइकिल का वितरण शुरू कर दिया जायेगा। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गयी है। मार्च 2025 में 7वीं की परीक्षा हो जायेगी।
इसी महीने रिजल्ट भी जारी कर दिए जायेंगे। रिजल्ट आने के बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। 1 अप्रैल 2025 से कक्षाएं शुरू हो जायेंगी। सरकार मई 2025 में साइकिल का वितरण शुरू कर देना चाहती है। साइकिल वितरण समय पर हो जाये, इसके लिए फरवरी-मार्च में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। अगर एक बार फिर टेंडर नहीं हो पाता है, तो स्टूडेंट्स के बैंक अकाउंट में पैसे भेज दिये जायेंगे।
अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) स्टूडेंट्स को कल्याण विभाग की ओर से साइकिल खरीदने के लिए 4,500 रुपये मिलेंगे। वहीं, सामान्य वर्ग के स्टूडेंट्स को शिक्षा विभाग की ओर साइकिल खरीदने के लिए 3500 रुपए दिये जायेंगे। पिछले 3 साल से यही व्यवस्था चल रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse