स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ ने किया स्वामी विवेकानंद को नमन, मनायी संक्रांति

 

टीम एबीएन, रांची। स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ के तत्वावधान में कांके रोड के कृषि भवन के परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती सह मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 

जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मनोज सिंह एवं सचिव विकास चौधरी ने किया। जिसमें कई वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी पर अपना उद्बोधन दिया। उसके बाद अतिथियों ने चूड़ा, दही और तिलकुट का आनंद लिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में चतरा सांसद कालीचरण सिंह भी उपस्थित रहे। 

मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामाकांत आनंद, रत्नेश कुमार, श्री निवाश, पुनीता राय, इंद्रजीत शर्मा, अनुज कुमार, रंजीत सिंह, जितेंद्र ठाकुर संगठन के कोषाध्यक्ष मनीष पांडेय, प्रवक्ता नरेंद्र पांडेय, रजनीश राय, विनोद पांडेय, सतेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, अखिलेश राय, राजेश कुमार, ब्रजेश कुमार, बादल सिंह, हिमांशु कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse