टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य राजधानी रांची की सुप्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल की साधारण सभा स्थानिय हरमु रोड़ स्थित श्री श्याम मंदिर के मंडल सभागार में संपन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेश सरावगी ने साधारण सभा में आये हुए समस्त सम्मानित महिला पुरुष सदस्यों का स्वागत किया।
तदोउपरांत सभा कि कार्यवाही अगले विषय में प्रवेश करते हुए संस्था के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने गत साधारण सभा 30.7.2023 की कार्यवाही पढ़कर सुनाया, जिसे सर्वसम्मति से संपुष्टि की गयी। महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने विभिन्न गतिविधियों व सेवा कार्यो आदि की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
वित्त वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 के अंकेश्चित् आय व्यय लिखित व्यौरा व तुलन पत्र को संस्था के कोषाध्यक्ष पंकज गाड़ौदिया ने समस्त सदस्यों को वितरित कर एवं प्रस्तुत पढ़ कर तदुपरांत सर्वसम्मति से आय व्यय व्यौरा को अनुमोदित करते हुए करतल धव्नी से धन्यवाद दिया।
वित्त वर्ष 2024-25 के अंन्केशक् के लिये सर्वसम्मति से पुन्ह संजय अग्रवाल को मंनोनित किया गया।
मंडल के चुनाव हेतु साधारण सभा मे उपस्थित कई गनमान्य सदस्यों ने सुझाव व प्रस्ताव दिया, जिसमें चुनाव पदाधिकारी की नियुक्ति एवं तदोउपरांत दिशा निर्देशन में चुनाव संपन्न हो। काफी वाद विवाद के पश्चात संस्था अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने ज्यदातर सदस्यों की सुझाव व विचार को सुनते हुए अध्यक्ष के आदेश देते हुए कहा कि मंडल का चुनाव संस्था के संवैधानिक अधिकार के तहत ही होगा, आज की साधारण सभा समाप्त की घोषणा कर सभा समाप्त किया।
आज की आम सभा में अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय मारू, राजकुमार केडिया, उपाध्यक्ष प्रदीप राजगढ़िया, उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया, मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज गाड़ोदिया, राजीव रंजन मित्तल, स्नेह पोद्दार, गोपाल मुरारका, अशोक लाडिया, अनिल नारनोली, राजेश कतारुका, संजय सर्राफ, मनोज बजाज, कविता मित्तल, रमा सरावगी, अन्नपूर्णा सरावगी, मनोज चौधरी, ओम प्रकाश छावनीका एवं अनेक सदस्य उपस्थित हुए। यह जानकारी मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse