एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ रांची। कल दिनांक 13 जनवरी 2025 को जमशेदपुर में दक्षिण पूर्व रेलवे रांची एवं चक्रधरपुर डिवीजनल रेलवे कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद सुखदेव भगत के साथ-साथ दक्षिण पूर्व रेलवे के जनरल मैनेजर, रांची चक्रधरपुर डिविजनल के मैनेजर के साथ-साथ अनेक सांसद भी शामिल होंगे।
सांसद सुखदेव भगत बैठक में रांची लोहरदगा टोरी तक दोहरी लाइन बिछाने, रांची से लोहरदगा गुमला होते हुए कोरबा तक नई रेल लगाने, लोहरदगा होकर अनेक ट्रेन चलाने सहित दर्जनों समस्याओं को बैठक में रखकर उसका निदान करने का प्रयास करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse