वाजपेई जी ने भारतीय राजनीति को दी नयी दिशा : राज्यपाल

 

  • राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अटल जी के विचारों और कार्यों से भारतीय राजनीति को नयी दिशा मिली

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर राज भवन के दरबार हॉल में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पूर्व पीएम की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की। 

अटल बिहारी वाजपेयी प्रेरणा के स्रोत 

इस अवसर पर राज्यपाल गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि उनका जीवन राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा अटल जी ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय राजनीति को नयी दिशा दी। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व ने देश को मजबूत और समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभायी। 

उनके आदर्श और सिद्धांत सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। मौके पर झारखंड विधानसभा परिसर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक सी पी सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर मलयार्पण कर अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse