प्रयागराज महाकुंभ में शरीक होंगे सीएम हेमंत सोरेन!

 

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में सम्मिलित होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन को मिला आमंत्रण

टीम एबीएन, रांची। प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को आमंत्रण भेजा है। यूपी सरकार की ओर से आमंत्रण पत्र लेकर रांची पहुंचे यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने मंगलवार 24 जनवरी को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उन्हें महाकुंभ स्नान के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक प्रयागराज महाकुंभ 2025 में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया। 

यूपी सरकार की ओर से मिला आमंत्रण

इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन को यूपी के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और सुरेश राही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका आमंत्रण, पवित्र गंगाजल और महाकुंभ का प्रतीक चिन्ह भेंटकर महाकुम्भ 2025 में पधारने हेतु आमंत्रित किया। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही को सप्रेम स्मृति चिह्न भेंटकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

13 जनवरी से 26 फरवरी तक लगेगा महाकुंभ

गंगा, जमुना, सरस्वती के संगम स्थल प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक लगेगा। इसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जा रहा है। 

धार्मिक मान्यताओं और आस्था से भरा महाकुंभ प्रमुख रूप से चार पवित्र स्थलों- प्रयागराज, नासिक, उज्जैन और हरिद्वार में लगता है। इस अवसर पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse