टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में रिम्स के अलावा एक और मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है, जिससे इलाज के साथ मेडिकल की पढ़ाई को भी रफ्तार मिलेगी। इसका नाम होगा रांची मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (आरएमसीएच)। यह कॉलेज कांके इलाके में बनाया जायेगा। इसके लिए रिनपास की करीब 25 एकड़ जमीन चिह्नित की गयी है। राज्य सरकार ने इसके लिए लगभग 10.74 अरब रुपये की मंजूरी दी है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए 10.74 अरब रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है। यह कॉलेज नेशनल मेडिकल काउंसिल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बनेगा और इसका निर्माण कार्य ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण लागत में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं मानी जायेगी।
बता दें कि राज्य सरकार ने रांची और बोकारो में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में की थी। रिम्स की तर्ज पर ही एक और नया मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की बात कही थी। वहीं इस मेडिकल कॉलेज के खुलने से रिम्स पर लोड कम होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse