टीम एबीएन, रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची में आज सुबह कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जायेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया जायेगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में थोड़ी घट-बढ़ होने की संभावना है।
रांची के मौसम केंद्र ने कहा है कि इसके बाद 24 दिसंबर (मंगलवार) को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे। उच्चतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है। बुधवार (25 दिसंबर) को उच्चतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बदलाव होने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग ने रांची और आसपास के इलाके के लिए जो पूवार्नुमान जारी किया है, उसके मुताबिक, क्रिसमस के दिन सुबह कोहरा या धुंध रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जायेगा। उच्चतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है। गुरुवार यानी 26 दिसंबर को उच्चतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है।
कहा है कि इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है। सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse