एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विनोद कांबली की तबीयत एक बार फिर खराब हो गयी है। उन्हें ठाणे के आकृति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कांबली का इलाज डॉक्टर्स की देखरेख में किया जा रहा है। अपनी लत के कारण वे कई बार रिहैब में जा चुके हैं।
हाल ही वे एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां सचिन के साथ उनकी मुलाकात चर्चा में थी। भारत के पूर्व बल्लेबाज कांबली रमाकांत आचरेकर के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सचिन से मुलाकात करते समय भावुक हो गये थे। वे उनका हाथ पकड़ कर कुछ कहना चाहते थे। उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी मदद करने का भरोसा जताया था।
लेकिन उन्होंने शर्त रखी थी कि कांबली को रिहैब में जाना होगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कांबली हॉस्पिटल बेड पर हैं। वीडियो पोस्ट करने वाला शख्स हॉस्पिटल की जानकारी दे रहा है और कांबली लेटे हुए थंब्स अप करते नजर आ रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse