अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने जगन्नाथ मंदिर में सात जोड़ों का कराया विवाह

 

टीम एबीएन, रांची। तुलसी विवाह एवं राम जानकी विवाह के उपलक्ष्य मे जरूरतमंद कन्याओं का घर बसाने का संकल्प लेते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा की बहनों द्वारा जगन्नाथपुर के प्रभु जगन्नाथ मंदिर के परिसर मे सात जोड़ों का सामूहिक विवाह आचार्यों एवं पंडितों द्वारा पूरे विधि- विधान, मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। 

सामूहिक विवाह समारोह में रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला जिले के वर- वधुओं में संजय कुजूर संग नंदिनी तिर्की, राम उरांव संग पुष्पा टोप्पो, सज्जन मुंडा संग संगीता कुमारी, प्रासर सिंह संग अनिमा बांडो, मंजीत सिंह संग मारग्रेट सांगा, सुदर्शन सिंह बिक्षिया संग सुकरी स्वांसी, अजय लकड़ा संग करनी कच्छप परिणय सूत्र में बंधे।

यह आयोजन पिछले कई वर्षों से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल  के आह्वान पर  होता आ रहा है। मीरा बथवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में समाज मे समानता सादगी और एकता का प्रतीक बन गया है। अब तक 50 से भी अधिक जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। इस बार भी सात कन्याओं का विवाह किया गया। 

सामूहिक विवाह समारोह में दूल्हा दुल्हन के कपड़े, चुनरी, कुर्ती, नाइटी, बेड, कोट पैंट, तकिया, गद्दा, फोल्डिंग बेड, 1 महीने का राशन, घड़ी, कैस्ट्रॉल, स्वेटर, शॉल, मच्छरदानी, कंबल, बर्तन का सेट,जग, मग, बाल्टी, टब, बाथरूम का किट, पाटा, कुर्सी, टेबल, रामायण, आयरन, अटैची, बैग, मेकअप का सामान, अन्य कई सामग्रियां संस्था की तरफ से दी गयी तथा विवाह के बाद सभी को शादी का सर्टिफिकेट भी दिया गया।

इस कार्यक्रम में मारवाड़ी महिला सम्मेलन झारखंड की अध्यक्ष मंजू बगड़िया, प्रीति अग्रवाल, जगन्नाथ मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक नारसरिया, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मंत्री अनिल अग्रवाल, रमाशंकर बगड़िया, समर्पण शाखा की बहने मुख्य रूप से उपस्थित थी। सभी ने नव विवाहित जोड़ियां को आशीर्वाद दिया। कन्याओं का कन्यादान, मीना अग्रवाल, सुनीता सरावगी, सुमन केजरीवाल, सरिता अग्रवाल, रीना सुरेखा, मधु रोहतगी, लक्ष्मी पाटोदिया ने की। विवाह के उपरांत सबों ने एक साथ जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, निवर्तमान सचिव रूपा अग्रवाल, गीता डालमिया, अनसूया नेवटिया, अलका सरावगी, रांची शाखा अध्यक्ष मधु  सर्राफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, बीना मोदी, मंजू केडिया प्रीती पोद्दार, शोभा हेतमसरिया, छाया अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रितु मोदी, उषा सोंथालिया, प्रीति फोगला, सीमा टाँटीया, प्रीती अग्रवाल, विद्या अग्रवाल, संगीता गोयल, मीरा टिंबरेवाल, करुणा अग्रवाल, मंजू लोहिया आदि बहनें उपस्थित थी।

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने रांची मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा किए जा रहे हैं सामाजिक कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा है कि यह पहल वास्तव में एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की ओर एक प्रेरणादायक कदम है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse