टीम एबीएन, रांची। मोरहाबादी मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर को देखने वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव पहुंचे। मंत्री के आगमन पर उनका स्वागत चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा समेत अन्य लोगों के ने किया। इस दौरान डॉ रामेश्वर उरांव ने विभिन्न स्टाल में लगे उत्पादों को देखा और बाहर से आए स्टालधारकों से बातचीत भी की।
इस अवसर पर वित्त मंत्री ने झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स के प्रयासों की सरहाना करते हुए कहा कि ट्रेड फेयर से लोगों को नये उत्पादों को देखने और खरीदने का मौका मिलता है।
मोरहाबादी मैदान में लगे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 8 मई तक चलेगा। इस मेला को देखने बुधवार को भी लोगों की भीड़ लगी रही। मेला में लगे विभिन्न प्रकार के स्टॉल में अपनी मनपसंद चीजों की खरीदारी करते लोग देखे गये।
ट्रेड फेयर में गारमेंटस, पंजाबी, राजस्थानी जूती, क्रॉकरी तथा घर की साज सजावट के सामान खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन ने कहा कि मेला के प्रति लोगों का खासा आकर्षण है जिस वजह से लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
ट्रेड फेयर में घरेलू सामान की खूब खरीदारी हो रही है। मौसम का भी साथ मिल रहा है। बेहतरीन मौसम होने के कारण फेयर में खरीदारी करने वालों की भीड़ हो रही है। यह उत्साहवर्धक है। स्टॉलधारक भी बिक्री से खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, 3000 रुपये की खरीदारी पर निश्चित उपहार का लाभ लोग उठा रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse