टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत के धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम को तेज गति प्रदान करने के निमित्त आज झारखंड के राजधानी रांची प्रवास के क्रम में हरमू रोड,रांची स्थित विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी माननीय कामेश्वर चौपाल ने कहा देश के समस्त साधु-संतों के कार्य एवं देश के सांस्कृतिक अवधारणाओं को मजबूती प्रदान करने हेतु संपूर्ण राष्ट्र में धर्मरक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
उन्होंने समाज से आह्वान किया कि इस अभियान में सम्मिलित होकर विश्व हिंदू परिषद को धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए सहयोग राशि अवश्य समर्पण करें। प्रांत के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि समाज के हर स्तर के हिंदू समुदाय से संपर्क कर अभियान को पूर्ण करें।
श्री चौपाल ने कहा श्री रामजन्मभूमि में मंदिर निर्माण का कार्य तेज गति से चल रही है। भूतल का लिल्टन का कार्य प्रारंभ है। 2023 के अंत तक गर्भ गृह में प्रभु श्री रामलला प्रतिष्ठापित करने की पूरी तैयारी चल रही है।
2024 के मकर सक्रांति के पश्चात शुभ मुहूर्त देखकर प्रतिष्ठा का अनुष्ठान किया जाएगा। उन्होंने कहा अभी तक सिर्फ मंदिर निर्माण ही चल रहा था परंतु अब मंदिर से जुड़े अनेक कार्य भी प्रारंभ हो चुके हैं। सभी कार्य अपने निर्धारित समय में अवश्य पूर्ण होगा।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा झारखंड प्रांत में धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का कार्यक्रम 12 फरवरी से प्रारंभ है, जो अभियान प्रांत के सभी जिलों एवं प्रखंड केंद्रों को लक्षित करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के लिए लगभग 500 टोली बनाए गए हैं। प्रांत कार्यालय बैठक में प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, क्षेत्र प्रशिक्षण प्रमुख सुशील कुमार, सेवा टोली सदस्य राम प्रताप सिंह उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse