ईसीएल का महगामा को सौगात, खुलेगा 300 बेड का अस्पताल

 

  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी, सीसीएल और ईसीएल के साथ हुआ एमओयू 

टीम एबीएन, रांची। ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) गोड्डा जिले के महगामा में 300 बेड का आधुनिक अस्पताल खोलेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं केंद्रीय कोयला तथा खान मंत्री प्रह्लाद जोशी की उपस्थिति में आज झारखंड मंत्रालय में कोल इंडिया भारत सरकार की अनुषंगी कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) तथा ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के साथ दो एमओयू पर समझौता हुआ। 

इसके अलावा रांची विवि परिसर मोरहाबादी में सीसीएल के सीएसआर मद से उपलब्ध करायी जाने वाली राशि से 5000 अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले पुस्तकालय का भी निर्माण होगा। दो एकड़ भूमि में बनने वाले इस पुस्तकालय के लिये 62,43,39,300 रुपये खर्च होगा। जो लगभग 1173 वर्ग मीटर क्षेत्र के जी प्लस 5 भवन होगा। इसे दो वर्ष में पूरा किया जायेगा। यह पुस्तकालय सुविधाओं से लैस होगा। 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ 

झारखण्ड राज्य जो आदिवासी बहुल राज्य के राजधानी रांची शहर में विभिन्न जिलों से अत्याधिक संख्या में छात्र-छात्राएं यहां आकर अध्ययन करते हैं, जो उच्च शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। इस पुस्तकालय के बन जाने से उन्हें लाभ मिलेगी। उक्त भवन के निर्माण के फलस्वरूप यह राज्य के लिये अद्वितीय शैक्षिक संस्था के रूप में विकसित होगा। 

ओपीडी क्षेत्र और अन्य संबंधित बुनियादी ढांचे के साथ एक जी+3 अस्पताल भवन का निर्माण किया जाएगा। आईसीयू और अन्य सुविधाओं के साथ मल्टी स्पेशियलिटी मेडिकल यूनिट की होगी सुविधा। अस्पताल की सभी सुविधाएं, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ आवासीय भवन का निर्माण।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse