G-20 को लेकर Liasion Officer की ब्रीफिंग

 

  • सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, उपायुक्त, निदेशक, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग एवं निदेशक, जैपआईटी ने की ब्रीफिंग
  • Liasion Officer की प्रतिनियुक्ति के लिए चिन्हित पदाधिकारियों को दी गयी आवश्यक जानकारी

टीम एबीएन, रांची। 02-03 मार्च 2023 को झारखंड राज्य में प्रस्तावित G-20 समिट के दौरान विभिन्न देशों के डेलिगेट्स झारखंड भ्रमण पर रहेंगे। डेलिगेट्स को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए Liasion Officer इनके साथ रहेंगे। आज दिनांक 17 फरवरी 2023 को डेलिगेट्स के साथ Liasion Officer के रुप में प्रतिनियुक्ति हेतु चिन्हित पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गयी। 

समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त सभागार में डॉ मनीष रंजन, सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार, राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त, रांची, अंजली यादव, निदेशक, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग एवं विशाल सागर, निदेशक, जैपआईटी ने Liasion Officer की प्रतिनियुक्ति हेतु चिन्हित पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की। पीपीटी के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को जी-20 समिट से संबंधित जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

ब्रीफिंग की शुरुआत में उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि जी-20 सम्मेलन झारखंड में होना गर्व की बात है एवं इसके सफल संचालन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि Liasion Officer के तौर पर जिन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की होगी, वो डेलिगेट्स के आगमन, भ्रमण, होटल में ठहरने और प्रस्थान के समय प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करेंगे। Liasion Officer के कार्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी अपने कार्यों का सही तरीके से निर्वहन करेंगे।

डॉ मनीष रंजन, सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार ने पीपीटी के माध्यम के Liasion Officer की प्रतिनियुक्ति हेतु चयनित पदाधिकारियों को जानकारी दी। श्री रंजन ने डेलिगेट्स के सहयोग, व्यवहार और डूज एवं डोंट को लेकर चिन्हित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

अंजली यादव, निदेशक, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग द्वारा G-20 समिट से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि G-20 हेतु डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नोडल विभाग हैं। जिसमें ज्यादातर डेलिगेट्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी से होंगे। कुल 130-150 डेलिगेट्स झारखंड भ्रमण पर रहेंगे। जिसमें 60-70 जी-20 देशों के डेलिगेट्स, 50-60 भारतीय डेलिगेट्स तथा 30 एमईए/डीएसटी/सीएसआईआर के ऑफिशियल होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए यह बड़ा आयोजन है, सभी पदाधिकारियों से गंभीरतापूर्वक अपने कार्य एवं दायित्व के निर्वहन की अपेक्षा है।

विशाल सागर, निदेशक, जैपआईटी द्वारा भी Liasion Officer  की प्रतिनियुक्ति हेतु चिन्हित पदाधिकारियों को उनके पहनावा, व्यवहार आदि से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse