टीम एबीएन, रांची। स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन आरयू में बेहतरीन पांच दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श जोहार का समापन हो गया। पांचवें दिन केइएस श्राफ कॉलेज मुंबई के प्राध्यापक आशीष रिचार्या ने सभी छात्रों को डॉक्युमेंट्री निर्माण के गुर सिखाये। इसके बाद मास कॉम आरयू के प्राध्यापक संतोष उरांव में नागपुरी भाषा में झारखंडी लोक कलाओं, वाद्य यंत्रों के बारे में बताया साथ ही यहां की संस्कृति, कला और संगीत के संरक्षण की बात कही।
मास कॉम आरयू के शिक्षक मनोज कुमार शर्मा के मेंटरशिप में छात्र यामीन ऊर्फी और शीतल तिर्की की बनाई डॉक्युमेंट्री फिल्म द ग्रे शेड्स आफ मधुबनी पेंटिंग को दिखाया गया। इस डॉक्युमेंट्री फिल्म में मधुबनी पेंटिंग के इतिहास, खुबसूरती के साथ ही इसके कलाकारों के संघर्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म को सभी शिक्षकों, छात्रों, मीडिया ने बहुत सराहा।
मुंबई के फिल्मकार संदीप आनंद की शॉर्ट फिल्म निशान का प्रदर्शन किया गया, साथ ही संदीप आनंद ने आॅन लाइन जुड़कर सभागार के सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। सभागार में उपिस्थित छात्रों को वरिष्ठ पत्रकार अंबिका नंद सहाय ने पत्रकारिता के लिए कई टिप्स दिये और कहा कि आज के युवा सौभाग्यशाली हैं कि ऐसे तकनीकी युग में हैं जब सूचनाओं को भेजना मंगाना चुटकियों का काम है और स्मार्ट फोन इंटरनेट का आविष्कार एटम बम से कम नहीं।
उनके समय में किसी बड़ी खबर को भी समय पर पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि तकनीक का सुलभ होना अच्छी बात है, पर खबरों की सामग्री का स्तर सदैव बनाये रखना चाहिये। पांचवें दिन के आयोजन में मास कॉम आरयू के निदेशक प्रो डॉ बीपी सिन्हा की बनाई फिल्म आक्रांत का प्रदर्शन किया गया। उसके बाद डॉ सिन्हा ने छात्रों को फिल्म निर्माण के सभी चरणों के बारे बताया।
कार्यक्रम के समापन सत्र में आरयू वोकेशनल की डिप्टी डायरेक्टर डॉ स्मृति सिंह, निदेशक डॉ बीपी सिन्हा तथा उपनिदेशक डॉ विष्णु महतो ने सभी छात्रों तथा अपने पत्र प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
मौके पर केइएस श्राफ कॉलेज के प्राध्यापक आशीष रिचार्या, आरयू मास कॉम के निदेशक प्रो डॉ बीपी सिन्हा, उपनिदेशक डॉ विष्णु चरण महतो, शिक्षक संतोष उरांव, पूजा उरांव, मनोज कुमार शर्मा, संकर्षण परिपूर्णन, स्टेफी मुरमू विभागीय कर्मी पीएस तिवारी, सुशील रंजन, डहरू टोप्पो तथा आरयू, मुंबई युपिवर्सिटी, जेवियर कॉलेज, आरकेडीएफ युनिवर्सिटी के सैकड़ो छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन अंशिता सिंह ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse