टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार को गोस्सनर कॉलेज रांची में शहीद वीर बुधु भगत की जयंती मनाई गई। वीर बुधु भगत का जन्म 17 फरवरी 1792 को हुआ था और 13 फरवरी 1832 को शहीद हो गए थे। सर्वप्रथम वीर बुधु भगत की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की गई।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर इलानी पूर्ती ने वीर बुधु भगत की शहादत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका एकमात्र लक्ष्य था देश को गुलामी की जंजीर से बाहर निकालना। उसी तरह विद्यार्थियों को भी वीर शहीदों से प्रेरणा लेकर अपना अपना लक्ष्य निर्धारण कर उसे पाने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए। विद्यार्थियों का लक्ष्य होना चाहिए। बेहतर पढ़ाई कर अच्छा रिजल्ट करना और जिम्मेवार नागरिक बनना।
मौके पर राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विनय जॉन ने कहा कि विद्यार्थियों को वीर बुधु भगत सहित झारखंड के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को भी जानने की जरूरत है। उनकी शहादत को हमें स्मरण करना चाहिए। मानव शास्त्र विभाग के डॉ योताम कुल्लू ने कहा कि जो समाज अपना इतिहास नहीं जानता वह समाज अपना अस्तित्व भी खो देता है।
प्रोफेसर हेमंत कुमार टोप्पो ने विषय प्रवेश कराया। मौके पर कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर अमरदीप टोपनो प्रोफेसर, फ्रांसिस मुर्मू सहित काफी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कोरनेलियुस मिंज ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse