पलामू : पांकी बाजार के हालात नियंत्रण में, पुलिस कर रही फ्लैग मार्च

 

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। झारखंड के पलामू जिले के पांकी में फिलहाल, हालात नियंत्रण में हैं। पुलिस ने पाकी बाजार में आज यानी गुरुवार दोपहर को फ्लैग मार्च किया। इस दौरान आईजी राजकुमार लकड़ा, एसपी चंदन सिन्हा, जैप के डीआईजी इंद्रजीत महथा, धनबाद रेल एसपी, रैफ के जवान और जिला पुलिस के जवान के साथ सीआरपीएफ जवान शामिल थे।

पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं
डीसी ए डोडे और एसपी चंदन सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को हिरासत लिया है जबकि सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। स्थिति पर पुलिस लगातार नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने बताया कि शांति समिति की बैठक की जायेगी। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जायेगी। गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।

शहर में धारा 144 लागू : बता दें कि शहर में महाशिवरात्रि के मौके पर तोरणद्वार लगाया जा रह था। इस दौरान दूसरे पक्ष ने उसे जबरन कबाड़ कर फेंक दिया। इसका विरोध किया गया तो पत्थरबाजी शुरू हो गयी। मस्जिद से पत्थर फेंके गये, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने मस्जिद पर पत्थर चलाये। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गयी। मस्जिद के बाहर की दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हो गये हैं जबकि आधे दर्जन लोग घायल हुए हैं। 

सूचना पाकर जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा और उपायुक्त ए दोड्डे घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान 3 से 4 थानों की पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया है। साथ ही पांकी में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है। घटना के बाद पांकी बाजार पूरी तरह बंद कर दिया गया है। शहर में धारा 144 लागू है और पूरा इलाका छावनी में तब्दील है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse