टीम एबीएन, रांची। झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार शाम पांच बजे रांची आयेंगे। जबकि राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे हवाई जहाज से महाराष्ट्र रवाना हो जायेंगे।
राधाकृष्णन रांची आने के बाद सीधे स्टेट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। राधाकृष्णन 18 फरवरी को दिन के 11:30 बजे राजभवन स्थित बिरसा मंडप में नये राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलायेंगे।
राज्यपाल रमेश बैस को बिरसा मुंडा एयर पोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। जबकि मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोग उन्हें विदाई देंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse