निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी में जुटने के जीएम ने दिये निर्देश

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के रांची जीएम पीके श्रीवास्तव ने आगामी गर्मी को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयार में जुटने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी के इंजीनियरों को कई निर्देश दिया है। 

उन्होंने ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी अविनाश कुमार के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि गर्मी के दौरान तारों को टूटने, जंफर कटने, ट्रांसफारमर का फ्यूज उड़ने, खराब होने की घटानाएं बढ़ जाती है। इसके कारण लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ता है। इसलिए इसके लिए प्लान बनाकर कार्य करें।

जारी किये निर्देश

  1. सभी सब-स्टेशन में लगे पावर ट्रांसफारमर, वीसीबी और अर्थिंग का सूक्ष्म रूप से जांच किया जाये।
  2. पावर ट्रांसफारमर में अगर तेल डालने की जरूरत हो तो उसको अगले 10 दिनों में कार्य करें।
  3. शहर के सभी 33 केवी एवं 11 केवी अंडरग्राउंड केबुल के राइजिंग प्वाइंट की बारीकी से जांच की जाये। 
  4. अगर पेड़ों की डालियों को छांटने की जरूरत हो तो उसे शुरू की जाये।
  5. शहर के सभी ओवरहेड 33 केवी और 11 केवी एवं एलटी लाइन का पेट्रोलिंग करा लिये जायें। 
  6. इन तारों में जहां भी पेड़ों अथवा टहनियों के रहने की संभावना है तो इसे प्राथमिकता के आधार पर 15 दिनों में हटा लिये जायें।
  7. शहर के वैसे ट्रांसफारमर जहां बार-बार लोड के कारण फ्यूज उड़ने की शिकायतें प्राप्त होती हैं, उसे चिह्नित करते हुए सूची बनायी जाये।
  8. ओवर लोडेड ट्रांसफारमर की क्षमता बढ़ाने का कार्य अगले 15 दिनों के अंदर करा लिये जायें, ताकि लोगों को बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्या न करना पड़े।
  9. शहर में लगे डिस्ट्रब्यूशन ट्रांसफारमर के ऑयल की भी जांच करा लिए जाये।
  10.  अगर ट्रांसफारमर में तेल डालने की आवश्यकता है, तो इसे कर लिये जायें, ताकि ट्रांसफारमर को जलने से बचाया जा सके।
  11. शहर के सभी ट्रॉली ट्रांसफारमर में भी आवश्यकतानुसार मरम्मति कार्य जैसे ऑयल फिलट्रेशन करवाकर दुरूस्त कर लिया जाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse