टीम एबीएन, रांची। दिनांक 19 फरवरी 2023 दिन रविवार को शाम 5:30 बजे से श्री श्याम सहारा परिवार धुर्वा रांची श्याम महोत्सव सह श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन मां दुर्गा पूजा पंडाल सेक्टर 3 एचईसी कॉलोनी धुर्वा में करेगा। जिसमें खाटू राजस्थान से बाबा का ज्योत जलाने हेतु कलयुग की मीरा श्याम प्रेमी आरती देवी, श्याम शृंगार सेवा खाटू के पंडित प्रियांशु शर्मा एवं भजन प्रवाहक फरीदाबाद से आये श्री अंकित शर्मा बस के द्वारा भजन की प्रस्तुति देंगे। श्री श्याम परिवार ने सभी श्याम भक्तों से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
कार्यक्रम निम्न प्रकार है : अलौकिक दरबार, हवन पूजन, भजन संध्या, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा, छप्पन भोग, अखंड ज्योत
आयोजनकर्ता श्री श्याम सहारा परिवार धुर्वा ने अधिक जानकारी के लिए 95468 37007 और 78084 78765 पर संपर्क करने की अपील की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse