टीम एबीएन, रांची। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें रांची लोकसभा क्षेत्र के करीब 3000 खिलाड़ी शिरकत करेंगे। तीन दिनों तक आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के द्वारा किया जायेगा।
वहीं, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।
तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में 6 प्रकार के खेलों से जुड़ी प्रतिस्पर्धा होगी, जिसमें बैडमिंटन, एथलेटिक्स, वुशु, तीरंदाजी, योगासन और कबड्डी शामिल हैं। इन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 650 से अधिक मेडल और ट्रॉफी दिए जायेंगे।
जानकारी के मुताबिक तीन दिवसीय महोत्सव के लिए 3087 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रांची लोकसभा क्षेत्र के 17 प्रखंडों और 53 वार्डों के खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। 17 फरवरी को उद्घाटन दिन के तीन बजे केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी के हाथों किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse