लोहरदगा : डीसी-एसपी ने बाबा दुखनशाह के मजार पर की चादरपोशी

 

  • पुलिस कर्मियों ने बाबा दुखनशाह को दी सलामी

टीम एबीएन, लोहरदगा। बाबा दुखनशाह के सालाना उर्स के मौके पर गुरुवार को डीसी बाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी आर रामकुमार, एसडीपीओ बीएन सिंह के साथ कई पुलिस पदाधिकारियो ने बाबा दुखनशाह के मजार पर चादरपोशी की। मौके पर अधिकारियों ने जिले के अमनो-अमान की दुआ मांगी। 

मौके पुलिस कर्मियों द्वारा मजार पर सलामी दी गई। इससे पूर्व सदर थाने से डीसी, एसपी व अंजुमन के पदाधिकारी चादर लेकर मजार पहुंचे व चादरपोशी की। मौके पर अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों द्वारा डीसी, एसपी व एसडीपीओ की पगड़ीपोशी की गई। अधिकारियों द्वारा चादर पोशी के पश्चात
चादरपोशी का सिलसिला प्रारम्भ हो गया। 

अधिकारियों ने जिले के साथ-साथ राज्य और देश की उन्नति और शांति की दुआएं मांगी। लगातार दो दिनों तक बाबा दुक्खन शाह के मजार पर चादर पोशी की प्रक्रिया जारी रहेगी। उर्स में जिले के अलावे दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। वहीं उर्स के अवसर पर दो रात कवाली का भी आयोजन किया जाता है।

 मौके पर सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, अंजुमन के सदर हाजी अफसर कुरैशी, सेकेट्री सफदर आलम, नाजिम ए आला अब्दुल जब्बार उर्फ जबारुल, अफरोज आलम मुन्ना, असगर अंसारी, मो सेराज समेत बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse