जनसमस्याओं को लेकर 21 को नगर पर्षद पर निर्माण यूनियन (सीटू) करेगा प्रदर्शन

 

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न जन समस्याओं को लेकर झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) नगर पर्षद कार्यालय पर 21 फरवरी को धरना प्रदर्शन करेगा। इसके लिए नगर पर्षद के विभिन्न वार्डों में ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिसके तहत इंदरवा बस्ती, मोरियांवा, अम्बेडकर नगर, गुमो रविदास टोला, डोइयांडीह, इंदरवाटांड़ में बैठक की गयी। 

विभिन्न बस्तियों में आयोजित बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष नागेश्वर दास ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए निर्माण कामगार यूनियन के नगर सचिव प्रेम प्रकाश ने कहा कि निकाय चुनाव टाले लगभग लगभग तीन वर्ष होने को है। चुनाव नहीं होने से नगर की साफ सफाई, पानी बिजली लाईट, सड़क नाली की समस्या विकराल रूप लेते जा रही है। 

वार्डों के अंदर विकास कार्य ठप हो गया है।  लापरवाही के कारण सैकड़ों गरीबों का प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा पिछले दस महीनों से लाभुकों को नहीं मिलने के कारण ये लोग टूटे घर व खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। होल्डिंग टैक्स से वसूला जाने वाला लाखों करोड़ रूपया आने के बावजूद कचड़ा उठाव की गाड़ी डीजल, मरम्मती एवं मजदूरों मजदूरी नहीं मिलने के कारण महीनों गाड़ी खड़़ी रहती है। जिससे शहर में कचड़ा का अम्बार लगा रहता है। जिससे झुमरीतिलैया के नागरिकों में काफी रोष है। इसलिए जनसमस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन के लिए हमलोग मजबूर हुए हैं। 

उक्त बैठकों में दलित शोषण मुक्ति मंच के अध्यक्ष दिनेश रविदास, शंभु पासवान, राजेंद्र पासवान, बालेश्वर राम, शिवनंदन भुइयां, बसंती देवी, बिरजू रविदास, संतोष दास, कारू भुइयां, अनुप पासवान, देवनारायण पासवान, आशा देवी, बीरेंद्र भुइयां, बिहारी यादव, यशोदा देवी, महेंद्र भुइयां, मंजू देवी, आशा देवी, शर्मिला देवी, गुड़िया देवी, सुनीता देवी, सारो देवी, गीता देवी, दिनेश भुइयां, दिलीप भुइयां, बद्री भुइयां, चीनवा देवी, चिंता देवी, बालदेव भुइयां आदि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse