कैलाश राय की बहनों की टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

नौवीं कोडरमा जिला जूनियर खो-खो चैंपियनशिप  

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया (कोडरमा)। महात्मा गांधी नगर स्थित कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के अंडर-17 बहनों की टीम ने कोडरमा जिला जूनियर खो-खो चैंपियनशिप में उपविजेता का स्थान प्राप्त कर जिले में विद्यालय का नाम पुन: एक बार रोशन किया। ज्ञात हो दिनांक 4 और 5 फरवरी 2023 को विवेकानंद विद्यालय, महाराणा प्रताप चौक में कोडरमा जिला खो-खो एसोसिएशन ने अंतर विद्यालय खो-खो की प्रतियोगिता करायी, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के टीम भाग लिया।

 कई चरणों में विभिन्न टीमों को मात देते हुए विद्यालय की टीम अंतत: फाइनल में पहुंची और वहां उप विजेता बनी। कप्तान डॉली कुमारी के नेत्तृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की। खिलाड़ी के रूप में बिंदु कुमारी, रानू कुमारी, नेहा,वर्षा, ममता, दीपाली, अंजली, रुपम, रिया, खुशी, साक्षी आदि बहनों का शानदार सहयोग रहा। सभी विजेता बहनों को आज के वंदना सभा में प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

 प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह बहनों के सतत अभ्यास और संरक्षक आचार्य धीरज कुमार पांडे तथा अर्चना जी के मार्गदर्शन का परिणाम है। मौके पर आचार्य संजय कुमार, प्रदीप कुमार, पवन कुमार, प्रभात कुमार, प्रणव प्रभास, दीपक विश्वकर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र मिश्रा, चंद्र कावेरी निहाल, रानी प्रसाद आदि सभी उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse