टीम एबीएन, रांची। रांची में जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज (प्रेम मंदिर, श्री वृंदावन धाम) के वरिष्ठ प्रचारक स्वामी मुकुंदानंद का दिव्य, आध्यात्मिक प्रवचन एवं मधुर संकीर्तनआयोजित होगा। 11 से 15 फरवरी तक रोजाना शाम छह बजे से आठ बजे तक डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल के पास स्थित चिल्ड्रन पार्क में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।
राधा गोविंद धाम रांची की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। स्वामी मुकुंदानंद जी अध्यात्म, योग एवं ध्यान के शिक्षक हैं, जिन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोलकाता से शिक्षा प्राप्त की है एवं भारतीय इतिहास के पंचमूल जगदगुरू श्री कृपालुजी महाराज के वरिष्ठ प्रचारक हैं। स्वामी जीवन प्रबंधन के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ हैं।
वे जेके योग नामक विशिष्ट प्रणाली के संस्थापक हैं। अपने ज्ञानवर्धक प्रवचनों में वेदों, उपनिषदों, गीता, भागवत तथा अन्य भारतीय एवं पाश्चात्य प्रणालियों को व्यापक रूप से उद्धृत करते रहते हैं। पिछले चार दशक से स्वामी मुकुंदानंद अपने ज्ञान के माध्यम से विश्व के अनेक देश जैसे अमेरिका, सिंगापुर, हांगकांग, मलेशिया, नेपाल के साथ भारत के असंख्य लोगों का जीवन परिवर्तित कर चुके हैं। उन्होंने कई ग्रंथ लिखे हैं, जिसमें प्रमुख रुप से सेवन माइंड ऑफ सक्सेस, हैप्पीनेस एंड फुलफिलमेंट, द साइंस ऑफ माइंड मैनेजमेंट, सात डिवाइन लॉज अवेकन बेस्ट सेल्फ, द पावर ऑफ थॉट्स, गोल्डन रूल ऑफ लिविंग योर बेस्ट लाइफ और श्रीमद्भागवत गीता-द सन ऑफ द सॉन्ग ऑफ गॉड प्रमुख हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse